हार्ट अटैक से हुई जवान की मौत

 बिलासपुर  :  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इंडियन आर्मी के नायब सूबेदार आलोक सिंह ठाकुर का पार्थिव शरीर पहुंचा। वे पंजाब के फिरोजपुर में 165 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी में पदस्थ थे। ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को बिलासपुर लाया गया है।

परिवार में शोक की लहर
बिलासपुर में शौर्य यात्रा निकली गई। वे बिलासपुर के हेमूनगर के रहने वाले थे। हार्ट अटैक से हुई उनकी मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को चार्टर प्लेन से रायपुर लाया गया है। इसके बाद रायपुर से बाय रोड बिलासपुर लाया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *