13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता हुई 4 महीने की गर्भवती; आरोपी की तलाश

कांकेर। जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 8वीं कक्षा में पड़ने वाली नाबालिग पीड़िता 4 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग की तबियत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां जांच में छात्रा के 4 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद माता-पिता ने जब बच्ची से पूछताछ की, तो उसने बताया कि देवकुमार नाम का युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां आकर मजदूरी का काम करता था। आरोपी देवकुमार चारामा में किराए का घर लेकर रह रहा था।

पीड़िता की बात सुनकर माता-पिता ने तत्काल कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। इधर आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *