प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात करने वाले कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये विवादित बयान देने वाले कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से सुबह करीब 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया। राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे कथित तौर पर ‘पीएम मोदी की हत्या’ की बात कहते नजर आ रहे थे।

राजा पटेरिया का कथित तौर पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। वे कहते नजर आ रहे हैं, मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या मतलब हार।

हालांकि बाद में पटेरिया ने अपने बयान से पलट गए थे। उन्होंने कहा था कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि ये फ्लो में हो गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *