इस प्यार को क्या नाम दूं! 52 साल की महिला और 21 साल के लड़के की प्रेम कहानी, दोनों ने लिए सात फेरे

नई दिल्ली  :  प्यार एक ऐसा रोग है जो कहीं भी किसी से भी हो सकता है। एक बार लोग प्यार रूपी रोग से ग्रसित हो जाते है तो फिर उसकी पीडा से निदान पाना मुश्किल हो जाता है। कहते है न कि प्यार करने की कोई उम्र और न ही रूप रंग होता है। आज कल प्यार से संबंधित कई मामले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें प्यार करने वालों की उम्र में काफी अंतर होता है, लेकिन उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं होती। हालांकि, आम लोग जब इस खबर के बारे में सुनते हैं तो दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। एक लड़के ने अपने 31 साल बड़ी महिला से शादी रचाई और उसका कहना है कि प्यार में कोई उम्र नहीं होती।

52 साल की महिला और 21 साल का लड़के की प्रेम कहानी

इन दिनों सोशल मीडिय पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक 21 साल का लड़का वेडिंग स्टेज पर खड़ा हुआ है और उसके पीछे एक चेयर देखी जा सकती है, जो अमूमन शादियों में ही दिखाई देती है। दोनों ने ही अपने गले में माला पहन रखी है। किसी ने लड़के से पूछा कि शादी कर ली है आप दोनों ने? फिर लड़के ने हां में जवाब दिया। फिर वीडियो रिकॉर्ड वाले शख्स ने लड़के से उम्र पूछा तो उसने बताया वह 21 साल का है और उसने जिससे शादी की उस महिला की उम्र 52 साल की है। फिर सामने खड़े लोगों ने पूछा कि भाई क्या आपने सही किया तो लड़के ने जवाब दिया, ‘प्यार की कोई एज नहीं होती। प्यार कभी भी हो सकता है।

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने पूछा कि क्या आप लोग इस शादी से खुश हो तो महिला ने कहा कि हां खुशी हैं, हम दोनों खुश हैं। मुझे अपने आप से भी ज्यादा भरोसा है इनपर। क्योंकि मैंने तीन साल देख लिया है। इस पर लड़के ने भी कहा, ‘प्यार की कोई एज नहीं होती, बस दिल देखा जाता है। इंसान अच्छा तो सब अच्छा है।’ फेसबुक पर जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया गया, झट से वायरल हो गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *