CM बघेल के ‘उड़न खटोला’ पर तकनीकी ब्रेक ! अब तक नहीं बना हेलीकॉप्टर…

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी अब तक ठीक नहीं की जा सकी है. इंजीनियर लगे हुए हैं. बीते सोमवार को निजी दौरे पर सीएम बिलासपुर आए थे. लौटते वक्त हेलीकॉप्टर में तकनीकी ख़राबी आई थी.

सीएम बघेल हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में तकनीकी खराबी आने की वजह से सड़क मार्ग होते हुए रायपुर रवाना हुए थे. सकरी स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल से रायपुर के लिए हेलीकॉप्टर को उड़ान भरना था, लेकिन नहीं भर सके.

बता दें कि हेलीकॉप्टर अब तक जैन इंटरनेशनल स्कूल में खड़ी है. हेलीकॉप्टर को ठीक करने में इंजीनियर जुटे हुए हैं.

सीएम के वापस हेलीपैड आने के पहले ही पायलट ने इसकी जानकारी सीएम सिक्योरिटी को दी थी, तब अफसरों ने रिस्क लेने के बजाए सीएम को सड़क मार्ग से जाने का फैसला लिया. इसके बाद सीएम बघेल का काफिला सड़क मार्ग से ही रायपुर के लिए रवाना हो गया. इस दौरान पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में देर शाम से पूरी रात तैनात रहे.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *