अंबिकापुर : मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में लगातार तबादले का सिलसिला जारी। छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर के बाद अब अंबिकापुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार अंबिकापुर पुलिस विभाग में 20 पुलिसकर्मी के तबादले किये गए है। जिसमे से 3 उपनिरीक्षक, 6 सहायक उप निरीक्षक, 5 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षक शामिल है। यह आदेश SP भावना गुप्ता ने जारी किया है।
2022-12-14











