भारत में बिक रही ‘मेड इन पाकिस्तान’ टॉफी, पैकेट पर लिखा बीफ जिलेटिन

राजस्थान। उदयपुर जिले में पाकिस्तान में बनी टॉफी बिकने का मामला सामने आया है। इस टॉफी के पैकेट पर बीफ जिलेटिन भी लिखा हुआ है। बुधवार को फूड इंस्पेक्टर की टीम ने इन टॉफियों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।

उदयपुर के बाजार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी टॉफी बिकने की शिकायत मिलने के बाद फूड इंस्पेक्टर की टीम देहली गेट चौराहा पर मौजूद चॉकलेट एंड बर्थडे डेकोरेशन आइटम्स की दुकान पर पहुंची। यहां जांच करने पर इन टॉफियों के तीन पैकेट मिले। लोगों ने पाकिस्तानी टॉफियां बिकने और उनमें बीफ जिलेटिन होन पर विरोध जताया। साथ ही इनकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। दुकानदार का कहना है कि ये टॉफी मुंबई से मंगाई जाती है। बताया जा रहा है कि इसी दुकान से ये टॉफी की अन्य दुकानों पर भी सप्लाई की गई है।इस टॉफी का नाम ‘चिली-मिली’ है। इसके पैकेट पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ है। एड्रेस के रूप में मैन्युफैक्चर्ड बाईई इस्माइल इंडस्ट्री लिमिटेड C-230, एचआईटीई हब, बलूचिस्तान, पाकिस्तान लिखा है। इसके अलावा उर्दू भाषा में भी काफी जानकारी दी गई है। पैकेट के ऊपर लगे लाल निशान से साफ है ये टॉफी नॉनवेज है। फूड इंस्पेक्टर ने टॉफी जब्त कर जांच के लिए लेब भेज दी गई है। उनका कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएमएचओ का कहना है कि टॉफी के पैकेट पर बीफ जिलेटिन लिखा है। इसका मतलब गाय की चर्बी या मांस से है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *