मालगाड़ी से टकराने के बाद 2 की हालत गंभीर

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक कार मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार के ड्राइवर सतीश अग्रवाल समेत 2 लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार को दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा-गेवरा रोड रेलखंड पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, यहां दो रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बीच से पार होने के लिए छोटा सा रास्ता बना दिया है, इसलिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी होती है। यहा से गुजरते समय मालगाड़ी को आता देखकर भी ठेकेदार सतीश अग्रवाल अपनी कार को यहां से पार कराने लगा। इसी दौरान मालगाड़ी से उसकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद लोको पायलट ने मालगाड़ी भी रोकी। इंजन और 2 डिब्बे पार होने के बाद कार मालगाड़ी से जा टकराई। इसके बाद चालक दूर तक रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया। इस हादसे में वाहन चालक और उसमें सवार अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिस मालगाड़ी से कार टकराई, उसमें कोयला लोडेड था। वो NTPC की ओर जा रही थी। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *