कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी अन्नू देवांगन को कलेक्टर और एसपी ने प्रदान किया 15 लाख का चेक

दुर्ग। कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी अन्नू देवांगन को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने यह चेक प्रदान किया।

एसपी ने रायल इंफ्रा कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की थी और उनसे कहा था कि अनुबंध शर्तों के मुताबिक फ्लाइओवर में निर्माण के दौरान सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी कंपनी की थी लेकिन कंपनी की लापरवाही ( careless)के चलते दुर्घटना हुई, अतएव बच्ची के भरणपोषण में सहयोग करें, चर्चा में कंपनी ने इसके लिए पंद्रह लाख रुपए देने की बात कही। कंपनी के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पंद्रह लाख रुपए की राशि का चेक दिया।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *