नीतीश कुमार : शराब पियोगे तो मरोगे, हमारी कोई सहानुभूति नहीं, मुआवजा नहीं देंगे-

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में आज फिर कहा कि जो शराब पीएगा वो मरेगा और उन्हें मुआवजा देने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है। उन्होंने कहा कि शराब पीनेवालों से किसी को कोई सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। वहीं, विधानसभा में आज भी विपक्षी दल ने जमकर हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगति करनी पड़ी।  बीजेपी के विधायकों ने राजभवन तक मार्च किया।

नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा-‘शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता… इसलिए यह बातें सही नहीं है। जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते थे।’

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *