शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। तेलीबांधा थाना पुलिस ने एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने एक होटल में ले जाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया और फिर शादी से इंकार कर दिया।

मामवे में प्रार्थिया ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि धनंजय साहू निवासी बलाईगढ़ जिला बलौदा बाजार ने प्रार्थिया को विवाह करने का प्रलोभन देकर उसे तेलीबांधा रायपुर स्थित एक होटल में लाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते रहा तथा कुछ दिनों बाद विवाह करने से इंकार कर दिया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी धनंजय साहू की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *