मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना, 10 के बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तरप्रदेश। लखनऊ में मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर 10 साल के बच्चे ने आत्महत्या कर कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हुसैनगंज के चितवापुर इलाके का यह मामला है।

दरअसल, पति की मौत के बाद कोमल (40) अपने बेटे आरुष (10 वर्ष) और बेटी विदिशा (12 वर्ष) के साथ पिता के घर रहती हैं। परिजनों के मुताबिक, बेटा आरुष कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। वहीं, घर पर वह दिनभर मोबाइल गेम खेला करता था। इसको लेकर उसे कई बार समझाया भी गया। घटना वाले दिन मां ने बेटे की पिटाई कर दी और उसके हाथों से मोबाइल छीनकर बाहर चली गई।गुस्से में आरुष ने अपनी बहन विदिशा को कमरे के बाहर भेज दिया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक अंदर से बच्चे की आवाज न आने पर घरवालों ने उसे पुकारा, लेकिन कोई जवाब नही आने पर जब दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि मासूम फंदे पर लटका हुआ है। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *