तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

कोरिया। जिले में दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा सोनहत थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पोड़ी निवासी संत कुमार(26) और नीलेश रविवार रात को बाइक से कहीं जा रहे थे। वो बैकुंठपुर-सोनहत मार्ग में कटगोड़ी के रिखई चौक के नजदीक पहुंचे थे। तभी ये हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थीं। सामने से जो बाइक आ रही थी उस में सुमारू पाल(24) सवार था। हादसे में मौके पर ही सुमारू और संत की मौत हो गई थी।वहीं नीलेश गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *