उत्तर प्रदेश। पुलिस विभाग में जब किसी सिपाही की भर्ती होती है, तो उसे बंदूक चलाना सिखाया ही जाता है। मगर, तब क्या हो जब एसआई स्तर के पुलिसकर्मी को यह भी पता नहीं हो कि बंदूक में गोली कहां से डाली जाती है। ऐसा ही वाक्या यूपी के संत कबीर नगर में सामने आया है।
दरअसल, मंगलवार को बस्ती मंडल के डीआईजी आरके भारद्वाज थानों का निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान वह खलीलाबाद कोतवाली पहुंचे। एक एसआई ने डीआईजी के सामने बंदूक की नली में गोली डाली और फायर करने लगा। ये देखकर डीआईजी और अन्य पुलिसकर्मी हंसने लगे।
जब डीआईजी ने सब इंस्पेक्टर से पूछा कि आपने यहां से गोली डाली तो उन्होंने कहा कि इससे चोट नहीं लगेगी। जिसके बाद डीआईजी ने कहा कि वक्त-वक्त पर ट्रेनिंग करवाना बहुत जरूरी है।










