विभाग ने जारी किया अपडेट : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार, साथ ही पड़ेगी कड़ाके की ठण्ड मौसम

दिल्ली। Weather Update अगर आप नए साल में जश्न मनाने की तैयारी कर रहे है तो यह खबर सिर्फ आपके लिए हैं। दरअसल बारिश आपके इस माहौल को फीका बना सकता हैं। मौसम विभाग ने ने 1 जनवरी को कई राज्यों में बारिश की आशंका व्यक्त की है। जिसके मुताबिक पश्चिम हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में पिछले दो दिनों से ठंड शाम में बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसम्बर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी, जिससे रात और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान सर्द हवाएं भी चलेगी। अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदे और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 31 दिसंबर से घने कोहरे और शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा। 1 और 2 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन उसके बाद इसमें 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब भी बना हुआ है। पश्चिमी हिमालय पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

उत्तर भारत की पहाड़ियों में कुछ बारिश हो सकती है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की गतिविधि देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड के अलग-थलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *