मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज सीएम निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है। कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही 2 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र और आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके अलावा शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर भी बात होगी। इसमें ई-योजनाओं की घोषणा भी हो सकती है।

कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद सीएम बेमेतरा जिले के दौरे पर भी रहेंगे और वहां विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित गुरू घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत दोपहर 2.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.55 बजे शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय मैदान नवागढ़ पहुंचेंगे और वहां शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान नवागढ़ में अपरान्ह 3 बजे से 4.15 बजे तक आयोजित गुरू घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह-2022 में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात् 4.20 बजे नवागढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *