दूधवाले की पिटाई से महिला का हुआ गर्भपात, भ्रूण लेकर पहुंची थाने, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

सरगुजा। जिले में दूध के पैसे देने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने परिवाप की गर्भवती महिला की भी डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसका 5 महीने का गर्भ गिर गया। गर्भ गिरने के बाद भ्रूण को लेकर पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता प्रिया सोनी उलाकिया ग्राम पंचायत के बरबहला पारा स्थित मायके आई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके मायके वाले गांव के ही नारायण यादव से पिछले 3 महीनों से दूध ले रहे थे। दूध का पैसा करीब 2 हजार रुपए हो गया था। गुरुवार सुबह नारायण अपना पैसा मांगने के लिए आया। तब उसके घरवालों ने कहा आज बैंक से पैसे निकाल लेंगे, तब आपको पैसे शुक्रवार को दे दिए जाएंगे, क्योंकि अभी हाथ में अभी नगद पैसा नहीं है।पीड़िता ने बताया कि उस वक्त दूध वाला चला गया, लेकिन थोड़ी देर के बाद वो 2 लोगों के साथ लौटा और सीधे आकर उसके मायकेवालों के साथ मारपीट करने लगा। उसके मां-पापा, जीजा सभी को डंडे से पीटने लगा। पिता को मार खाता देख वो वहां उन्हें बचाने गई, लेकिन उसे भी आरोपियों ने डंडे मारे, जिससे उसके पेट में दर्द उठा। वो 5 महीने की गर्भवती थी। उसका गर्भपात हो गया और भ्रूण बाहर आ गया। भ्रूण को लेकर वो अपने मायकेवालों के साथ सीतापुर थाने आई। पीड़ितों की शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *