पं. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने की तारिख आगे बढ़ाने NSUI ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय में परीक्षा फ़ार्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है जिसके बाद भी कई छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। जिसके चलते उन्हें दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिये आज NSUI द्वारा विश्विद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंप कर परीक्षा की तिथि को बढ़ाने की माँग की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से NSUI छात्रनेताओं ने कुलसचिव को छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया और छात्रहित में परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की माँग की गई है। जिसके बाद कुलसचिव ने छात्रनेताओं को विश्वास दिलाया है कि परीक्षा फॉर्म की तिथि को ज्ञापन अनुसार 7 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा और छत्रहित में निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन देने में रायपुर ज़िले के छात्रनेता वैभव मुजेवार, अंकित शर्मा, आलोक सिंह, अनिकेत समस्त अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *