इस बात से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम, माता-पिता ने गला घोंटकर बेटे की कर दी हत्या

दुर्ग। जिले में एक युवक को उसके ही माता-पिता ने मार डाला। शराब पीने के लिये पैसे मांगने पर उन्होंने परिवार वालों के साथ मिलकर बेटे को बुरी तरह मारा-पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जब शव का पीएम कराया तो मामला हत्या का निकला। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

धमधा थाना पुलिस को दो जनवरी को सूचना मिली थी कि कोनका गांव में एक युवक की मौत हो गई है। 42 वर्षीय गंगाधर पटेल पिता द्वारिका पटेल का शव उसी के घर में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। जांच करने पर मृतक के सिर, गर्दन और शरीर पर चोंट और खरोच के निशान थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाया और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होना बताया। शॉर्ट पीएम कराने पर पता चला कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। साथ ही उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इससे शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। पीएम रिपोर्ट आते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच को तेज किया।

हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल में एक्टिव मोबाइल लोकेशन की जानकारी जुटी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने घरवालों से सख्ती से पूछताछ की। इस पर वो टूट गए और हत्या करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि गंगाधर पटेल आदतन शराबी था। वो रोजाना अपने परिवार वालों से शराब पीने के लिए पैसा मांगता था। नहीं देने पर झगड़ा करता था। घटना की रात भी वह शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने अपने पिता द्वारिका पटेल से पैसा मांगा। नहीं देने पर वह पिता के साथ मारपीट करने लगा यह देख मां दुरपति पटेल ने अपने बेटे धनराज पटेल और भाई मनी राम पटेल को बुलाया। सभी ने मिलकर गंगाधर पटेल को खूब मारा और गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *