इस तारीख से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, देखें डिटेल्स

रांची :  झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार कर रहे छात्र- छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल  की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं मार्च, 2023 से शुरू होंगी।

इस विषय में काउंसिल के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया है कि बोर्ड परीक्षाएं 14 मार्च, 2023 से शुरू होंगी। उन्होंने बातचीत में बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 100 फीसदी सिलेबस पर होगी। इसका मतलब यह है कि कोविड काल के दौरान पाठ्यक्रम में जो कटौती की गई थी, वह इस साल लागू नहीं होगी।

इसके अलावा, परीक्षा का पैर्टन भी पिछले वर्षों की तरह ही होगा। हालांकि फिलहाल बोर्ड ने विषयवार डेटशीट का ऐलान नहीं किया है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, सब्जेक्टवाइज डेटशीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर विजिट कर सकते हैं, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।

झारखंड बोर्ड के अलावा सीबीएसई, CISCE समेत कई अन्य राज्यों के बोर्ड ने 10वीं, 12वीं कक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। दसवीं कक्षा के लिए परीक्षा 21 मार्च को समाप्त होगी। इस साल करीब 34 लाख स्टूडेंट्स ने इन दोनों कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। सीजीबीएसई 10वीं 12वीं डेट शीट के अनुसार, बोर्ड 2 मार्च से 24 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षा आयोजित करेगा। वहीं, 12वीं कक्षा की थ्योरी परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित होने वाली है। इनके अलावा, एमपी बोर्ड, पंजाब बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी- मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। संबंधित बोर्ड के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *