ACCIDENT : कार की टक्कर से एक्टिवा सवार पति-पत्नी की मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दंपत्ति शादी समारोह से लौट रहे थे, वे शिवनाथ ब्रिज के ऊपर पहुंचे तभी कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी दूर तक घिसटते रहें। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। वही कार सवार चालक फरार हो गए। यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पोलसायपारा निवासी ज्ञानचंद लेखवानी 56 वर्ष अपनी पत्नी वंदना लेखवानी 45 वर्ष के साथ स्कूटर से राजनांदगांव गए थे। वहां उनके परिचित के यहां शादी में संगीत समाहरोह में शामिल होने के गए थे। कार्यक्रम से दोनों पति-पत्नी राजनांदगांव से दुर्ग की ओर स्कूटर में आ रहे थे। रात 12.30 बजे के करीब जैसे ही वो लोग शिवनाथ ब्रिज के ऊपर पहुंचे कार CG 07 BF 5195 उन्हें सामने से टक्कर मार दी। कार में फंस कर दोनों पति-पत्नी दूर तक घिसटते रहें। वहीं कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। इस हादसे में एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत हो गई।

जिस कार ने दंपत्ति को टक्कर मारी वो किसी संजय सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति पत्नी 300 मीटर तक घिसटते चले गए और ब्रिज के साइड वॉल से टकरा गए। ब्रिज से जा रहे लोग जब तक घटनास्थल तक पहुंचे कार सवार मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलगांव पुलिस पहुंची। दुर्घटना में घायल पति-पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हेंं मृत घोषित कर दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *