RAIPUR: 2 युवकों की मौत, अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी कार, क्रेन की मदद से निकाला गया बाहर

रायपुर। राजधानी में एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी, इस हादसे में कार में बैठे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र के गोंदवारा शीतला तालाब में हुई है। तालाब किनारे खड़े होकर शराब पीने के बाद कार स्टार्ट करने के दौरान अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर गिरी। हादसे में जान गवाने वाले युवक प्रवीण सिंह पिता स्वर्गीय रमेश सिंह उम्र 30 वर्ष, भूषण ध्रुव पिता मनीराम ध्रुव उम्र 30 वर्ष गोंदवारा निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, तालाब किनारे कार खड़ी कर युवक शराब पिये। इसके बाद कार चालू करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। जिससे दो लोगों की मौत हो गयी। यह बीती रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ड्राइवर सीट पर युवक बैठा हुआ था उसे गाड़ी चलानी नहीं आती थी। ड्राइवर बाहर फोन में बात कर रहा था इस दौरान अचानक से उसने गाड़ी चालू कर दी और गाड़ी सीधे तालाब में जा घुसी। इसके बाद ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी।तत्काल थाना खमतराई पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची और क्रेन वाले को फोन कर बुलाया गया। तलाब से कार को बाहर निकाला गया। जिसमें दोनों युवको की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। मृतकों की बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया ही, ज‍बकि कार को थाना लाया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *