CRIME : दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, मुखबिरी को लेकर हुआ था विवाद

दुर्ग। भिलाई में बीती रात दो चोर गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक गुट ने हॉकी स्टीक, रॉड, ईट और पत्थर से दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक कुछ दिन पहले ही चोरी के केस में जेल जा चुका है। इस मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वारदात हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के सामने हुई है। इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने वाले दो चोर गिरोहों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पहला ग्रुप सूरज चौधरी और मनोज चौधरी का था और दूसरा ग्रुप राहुल और संतोष यादव का था। ये लोग इंडस्ट्रियल एरिया में रात में चोरी करते थे। ट्रक पार करते थे। सूरज और राहुल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे कि वे चोरी करते हैं तो दूसरा ग्रुप उसकी मुखबिरी करता है और उन्हें पकड़वा देता है। इस बात को लेकर तीन दिनों से दोनों गुटों में झगड़ा हो रहा था।

बीती देर रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल, संतोष यादव, आमिर खान, भुरू उसका भाई अक्षय ने जानलेवा हमला कर सूरज चौधरी और मनोज मनोज चौधरी की हत्या कर दी। मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दो आरोपियों की और पहचान हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *