भाभी से झगडे के बाद ननद ने खाया जहर, हुई मौत, घर में पसरा मातम

crime news : उत्तर प्रदेश uttar pradesh के मेरठ में एक ननद ने अपनी भाभी से झगड़ा होने पर जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां से घर आने के बाद युवती की मौत हो गई। इस घटना से घर मातम छा गया। दरअसल युवती की अगले महीने शादी होने वाली थी।

ये मामला सरधना क्षेत्र के चकबंदी गांव का है। जानकारी के मुताबिक रविवार को एक युवती का अपनी भाभी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। इससे वह इतनी क्षुब्ध हो गई कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मन बना लिया और कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे मोदीपुरम स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। इलाज के बाद वह देर रात परिजनों के साथ घर आ गई।

घर आने के बाद ननद की तबीयत एक बार फिर बिगड़ने लगी लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबहर गमनीन माहौल में युवती का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों के अनुसार युवती का परिजनों ने रिश्ता तय कर रखा था। एक महीने बाद उसकी शादी थी। जिसकी तैयारियों में परिजन जुटे हुए थे। हालांकि पुलिस ने ऐसी मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *