युवती ने निजी क्लिनिक में की आत्महत्या, डाॅक्टर ने बताया– फोन पर किसी से हुई थी बहस

भिलाई। शहर के सेक्टर-6 में चोव्का देने वाला मामला आया है जहाँ पर निजी क्लिनिक में एक युवती ने आत्महत्याकर ली है. मृतक का नाम शिल्पी ठाकुर है। युवती शाम से काॅल नहीं उठा रही थी. क्लिनिक का दरवाजा खुले तो युवती की लाश पंखे से लटकी मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि वह युवती निजी क्लिनिक में ही काम करती थी.

भिलाई के सेक्टर-6 मार्किट में स्थित डॉ. वर्मा नेत्र चिकित्सालय एवं ऑप्टिकल्स में वहां काम करने वाली युवती ने सुसाइड कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार शिल्पी ठाकुर ने क्लिनिक के ऊपर एक रूम में आत्महत्या की है. वहीं डाॅक्टर ने बताया कि युवती से फोन पर किसी से बहस हुई थी.

बताया जा रहा है कि सुसाइड करने वाली युवती शिल्पी ठाकुर 2-3 महीने से क्लिनिक में काम कर रही थी. उसकी बड़ी बहन श्वेता ठाकुर पिछले कुछ सालों से क्लिनिक में अटेंडेंट का काम करती है. मृतक शिल्पी ठाकुर शाम से ही कॉल नहीं उठा रही थी. डेड बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. आगे का खुलासा पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद करेगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *