Nepal Aircraft Crash: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रविवार सुबह 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनागस्त हो गया है। हादसे के वक्त येती (Yeti) विमान में 68 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे। जिसमें से 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक समेत कुल 72 यात्री सवार थे। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 42 शव बरामद किए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री प्रचंड रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए खुद पोखरा जा रहे हैं।
2023-01-15











