SI Recruitment Exam : व्यापम ने SI भर्ती की परीक्षा को लेकर जारी की तिथि, इस दिन आयोजित होगी परीक्षा…

रायपुर। SI Recruitment Exam : व्यापम ने 2018 से विज्ञापित उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर,सूबेदार समेत पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी है। वहीं 2022 में शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्वालीफाई कर चुके अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने हेतु आमंत्रित है। सभी कलेक्टरों को व्यापम ने तय परीक्षा तिथि में परीक्षा आयोजन की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। अभ्यार्थी 16 से 19 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। परीक्षा केंद्र 5 विभागीय संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी, जिसमे अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर शामिल है।

देखें आदेश-

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *