महिला मॉडल की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया

Rakhi Sawant arrested: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन सुर्खियों में रहती है। अदाकारा को लेकर रोजाना कोई न कोई खबर सामने आती है। वहीं अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला मॉडल से जुड़ा है मामला

बता दें, पिछले साल राखी सावंत का एक महिला मॉडल संग विवाद सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ऐसे में अब राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कहा जा रहा है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला मॉडल की आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके चलते अब पुलिस ने राखी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

अंबोली पुलिस ने राखी को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *