कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ का रोड मैप तैयार, हर जिला और ब्लॉक स्तर तक जाएंगे नेता और कार्यकर्ता

रायपुर :  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में आज राजीव भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी और कार्यक्रम की विस्तृत रणनीति बनाई गई है।

बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2 माह की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा होगी। इस यात्रा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को प्रचारित किया जायेगा और साथ ही साथ 4 साल के काम, केंद्र सरकार के नाकामियों, आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा के चरित्र को जनता के सामने ले जाया जाएगा।

हर जिला और ब्लॉक स्तर तक जाएंगे नेता और कार्यकर्ता

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा गांव और ब्लॉक स्तर-अभियान की शुरुआत की जाएगी और दो महीने के लिए पदयात्रा, हर गांव और मतदान केंद्र तक जायेगी। साथ में यह भी निर्णय लिया गया हे की जिला स्तर- कार्यकर्ता मेला होगा हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राज्य के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे और संबोधित करेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *