CG Crime News : हैवान पति की करतूत, चरित्र संदेह में पत्नी को दी खौफनाक मौत, पहले चाकू से गोदा फिर गला रेतकर की हत्या

रायगढ़। चरित्र संदेह को लेकर एक युवक ने पत्नी को खौफनाक मौत दी। आरोपी ने पहले धारदार चाकू से पत्नी के शरीर पर पहले कई जगह गोदते हुए घायल किया फिर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार थाना छाल के ग्राम बेहरामार की मृतका हिन्ताबाई बरेठ 25 साल के परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी भवन बरेठ पिता स्वर्गीय उग्रसेन बरेठ उम्र 31 साल निवासी बेहरामार थाना छाल उसकी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। बीते शुक्रवार की दोपहर खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ।झगड़े के बीच आरोपी उसकी पत्नी को धारदार छुरी से गला रेतकर और शरीर में कई जगह चोट पहुंचा कर हत्या कर दी और गांव से ट्रक में बैठकर भाग गया था।

आरोपी भवन बरेठ को हिरासत में लिया

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हत्या की घटना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुट गई। वहीं पुलिस टीम सुरक्षा उपाय अपनाते हुए आरोपी भवन बरेठ को हिरासत में लिया। साथ ही आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त लोहे का कट्टानुमा हथियार चाकू जब्त किया। यह चाकू आरोपी ने उसके आंगन में रखे बर्तन के नीचे से बरामद किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *