सीएम भूपेश बघेल धरसींवा विधानसभा के ग्राम माठ पहुँचे,दीप प्रज्जवलन कर की कार्यक्रम की शुरुआत

रायपुर। cm bhupesh baghel  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने और शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने जिला रायपुर के धरसींवा विधानसभा के ग्राम माठ पहुँचे।

माठ पहुंचने पर हेलीपैड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सर्व सौरभ मिश्रा, अश्वनी वर्मा, सुरेंद्र गेंद्रे, अरविंद देवांगन चंद्रशेखर शुक्ला के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता ने हेलीपैड पर उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आम जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *