सीएम भूपेश ने भाजपा पर फिर बोला हमला, कहा- BJP सरकार डबल की जगह ट्रबल इंजन की होती है, छत्तीसगढ़ को नहीं है इसकी जरूरत

रायपुरः  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। सीएम भूपेश ने BJP के डबल इंजन की सरकार के आह्वान पर कहा कि छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार की जरूरत नहीं है। BJP सरकार डबल की जगह ट्रबल इंजन की होती है। BJP की डबल इंजन की सरकार में विकास नहीं है।

BJP वहीं ट्वीटर पर सीएम ने लिखा कि भाजपा ने पहले छत्तीसगढ़ को अपने “घोटालों” से बदनाम किया। फिर “कर्ज में डूबा प्रदेश” कहकर बदनाम करते‌ रहे। यह षड्यंत्र विफल हो गया है। सच तो यह है कि भाजपा शासित यूपी, एमपी, हरियाणा हमसे अधिक कर्ज लेते हैं। साबित हो गया कि एक किसान भी अर्थशास्त्र को ठीक तरह से समझ सकता है।

 

सीएम ने ट्वीटर पर लिखा कि भाजपा ने भी खूब रिकॉर्ड तोड़े लेकिन सिर्फ घोटालों के… नान घोटाला, प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला, अगुस्टा हेलिकॉप्टर घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा और अन्य.. सोशल मीडिया पर शब्द सीमा है, इनके घोटालों की सीमा नहीं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *