CRIME NEWS : अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ / महासमुंद जिला पुलिस के बसना थाना ने अवैध गांजा तस्करों पर कार्रवाई हुई है। कार्यवाई के दौरान 3 गांजा तस्करों को 8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया है कि उड़ीसा राज्य से लगा क्षेत्र गढ़फुलझर क्षेत्र से अवैध गांजा की तस्करी की सूचना बसना पुलिस को मिली थी। मुखबिर की सूचना पर होंडा साइन सवार कांशी राम चौहान, परस राम चौहान और भागीरथी चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से बरामद गांजा की कीमत एक लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ 20 ख, 29 एनडीपीएस की कार्रवाई कर मामले  की जाँच कर दी गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *