खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 : जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 2 लाख 96 हजार 172 क्विंटल धान की हुई खरीदी

नारायणपुर, 24 जनवरी 2023 / वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 2 लाख 96 हजार 172 क्विंटल खरीदी की गयी है। जिले के उपार्जन केन्द्र एड़का में 23 हजार 40 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 32 हजार 881 क्विंटल, ओरछा में 5 हजार 226 क्विंटल, कोहकामेटा में 2 हजार 360 क्विंटल, बासिंग में 5 हजार 694 क्विंटल, छोटेडोंगर में 21 हजार 748 क्विंटल, झारा में 24 हजार 168 क्विंटल, कन्हारगांव में 5 हजार 900 क्विंटल, धौड़ाई में 21 हजार 578 क्विंटल, नारायणपरु में 27 हजार 101 क्विंटल, सोनपुर में 1262 क्विंटल, चांदागांव में 13 हजार 949 क्विंटल, बेनूर में 41 हजार 478 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 14 हजार 924 क्विंटल, बाकुलवाही में 29 हजार 424 क्विंटल और बिंजली में 25 हजार 432 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानांे से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 16 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9 हजार 291 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीदी की जायेगी। इन किसानों को 60 करोड़ 91 लाख 64 हजार 824 रूपये का भुगतान किया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *