Shraddha Murder Case में आरोपी आफताब के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, आरोपी ने की ये मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के श्रद्धा वॉलकर मर्डर केस में पुलिस ने मंगलवार को 6 हजार 629 पन्नों की चार्जशीट दायर की। इस दौरान आरोपी आफताब पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसकी न्यायिक हिरासत सात फरवरी तक बढ़ा दी है।

आफताब पूनावाला ने मजिस्ट्रेट से पूछा क्या उसे चार्जशीट मिल पाएगी? इस पर मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस पर वो 7 फरवरी को संज्ञान लेंगे। आफताब ने बताया कि वह दूसरे वकील को रखना चाहता है, इस कारण अभी उसका केस लड़ रहे वकील को मामले की चार्जशीट की कॉपी ना दी जाए।

चार्जशीट में क्या है?
बताया गया कि चार्जशीट को 100 से ज्यादा गवाहों के अलावा फोरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को आधार पर बनाया गया है। छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियां की डीएनए रिपोर्ट को चार्टशीट में शामिल किया गया है। इसके अलावा अफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी इसमें है, पॉलीग्राफ जांच की रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल है। हालांकि कोर्ट में नार्को-एनालिसिस और पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट सबूत के तौर पर स्वीकार्य नहीं है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *