CRIME : फैक्ट्री में चोरी करने वाले 4 चोरों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, भारी मात्रा में सिल्को मेटल बरामद

रायपुर। रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने चोरों से भारी मात्रा में चोरी किये गए सिल्को मेटल बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 23 जनवरी की सुबह करीबन 10.00 बजे फैक्ट्री सर्टन फेरो एलायस प्रा.लिमि. उरला में सिल्को मेटल की चोरी होने की रिपोर्ट पर उरला थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर अज्ञात चोरो के पता तलाश में उरला पुलिस लग गई और आस-पास के लोगो से पूछताछ एवं मुखबीर सूचना के आधार पर इलाके की घेरा बंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। जिससे बारिकी से पूछताछ पर फैक्ट्री में चोरी की वारदात करना स्वीकार किये ,जिनसे भारी मात्रा में सिलिको मेटल बरामद किया गया है ! पूछताछ पर बताये कि उनमें दो साथी सिल्को मेटल में ही काम करते है। मौका पाकर फैक्ट्री से माल निकाल कर बाण्ड्रीवाल के पास तक ले जाते थे। और उनके दो अन्य साथी बाण्ड्रीवाल पार किये सिल्को मेटल को उठाकर ले जाते थे ,और उसे बेचकर कर अपना शौक पूरा करते थे। चारो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आज ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है।

पकड़े गए आरोपी-
01.देव सिंग यादव पिता पीताम्बर यादव उम्र 35 साल साकिन बाजार चैक कन्हेरा थाना उरला जिला रायपुर।
02.रामप्रसाद निषाद पिता घसिया राम निषाद उम्र 40 साल साकिन हनुमान चैक कन्हेरा थाना उरला जिला रायपुर।
03.विक्रम चतुर्वेदी पिता रमेश चतुर्वेदी उम्र 24 साल साकिन सतनामीपारा उरला थाना उरला जिला रायपुर।
04.गौतम चतुर्वेदी पिता उत्तम चतुर्वेदी उम्र 20 साल साकिन सतनाम चैक उरला थाना उरला जिला रायपुर।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *