बड़ा हादसा : खुदाई के दौरान कई मकान ढहे, कई लोगों के दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश। आगरा में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। आगरा सिटी स्टेशन रोड स्थित धर्म शाला में चल रहे खुदाई कार्य के चलते सुबह कई मकान गिर गए। इन मकान में मलबों में कई लोग दब गए। दो लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। एक लड़की अभी भी दबी है। उसे निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आगरा सिटी स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में गुरुवार सुबह 6 मकान भरभरा कर गिर गए। जैसे ही इसकी खबर प्रशासन को मिली तो सभी अफसर मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। गनीमत की बात है कि हादसे के वक्त मकान में ज्यादा लोग नहीं थे। सिर्फ तीन लोग थे, जिसमें से दो को बाहर निकाल लिया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *