करंट की चपेट में आने से चोरी करने गए युवक की मौत, जली हुई मिली लाश

रायगढ़। जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरकसपाली के पास अज्ञात युवक की जली हुई शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना घरघोड़ा थाना प्रभारी को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल भेज दिया गया घरघोड़ा थाना ने अज्ञात युवक के शव का मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दिया है।जानकारी अनुसार उक्त अज्ञात युवक रेल्वे का तार चोरी करने के उद्देश्य से आरी ब्लेड से तार काटने की बात सामने आ रही है तार में बाह रही करंट के लगने से युवक की मौत होना बताया जा रहा है। मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच रिपोर्ट आने पर होगा

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *