पैसे नहीं देने पर पुत्र ने बीमार पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब की लत ने एक बेटे को हत्यारा बनाने के लिए मजबूर कर दिया. जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र एक शराबी बेटे ने पैसे नहीं देने पर अपने बीमार पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी रामजीवन केरकेट्टा 27 वर्ष शराब का आदि था। रोज शराब पीने को लेकर अपने पिता से विवाद करता रहता था। 29 जनवरी को भी रामजीवन केरकेट्टा शाम 7 बजे अपने पिता सुखीराम केरकेट्टा से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था।

इस दौरान रुपए नहीं देने पर अपने पिता से विवाद करने लगा। और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्र ने लात घूसों से मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत बागबहारा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *