युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी लाश सिर्फ अब्बू-अम्मी को देना

कोरबा। एक युवक ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मंगलवार देर रात ट्रेन से कटकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। युवक बिलासपुर का रहने वाला था और कोरबा की एक ऑयल कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुरालवालों को बताया है।

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय मोहम्मद साहिल कोरबा की ऑयल कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। उसका शव बुधवार तड़के लोको पायलट ने ट्रैक पर पड़ा देखा, तो आरपीएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस को शव की पैंट से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने 10 हजार रुपए के लिए उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताया है। फिलहाल मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि 10 हजार रुपए के लिए उसके ससुराल वालों ने उसे इतना तंग कर दिया कि वो जान देने जा रहा है। उसने लिखा कि मेरी लाश को ससुराल वालों को मत देना, बल्कि मेरे अब्बू-अम्मी को देना। मृतक के ससुर मोहम्मद हुसैन ने बताया कि हाल में ही उसने रुपयों के इंतजाम को लेकर परेशानी बताई थी। हमने इसकी व्यवस्था भी कर ली थी, लेकिन इसी बीच उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। चांपा से GRP के जवान कोरबा पहुंचे और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *