दोहरे हत्याकांड का एक और फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

राजनांदगांव। दोहरे हत्याकांड का एक और फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लक्ष्मण सिंह पवार उर्फ राहुल उर्फ छोटू पिता राजू पवार उम्र 26 साल निवासी नंदई हरिहारणो गली थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव द्वारा अपने अन्य 13 साथियो के साथ योजना बनाकर मृतक विकास उर्फ कान्हा सारथी व मृतक जितेन्द्र साहू का लाठी, डंडा व तलवार मारकर हतया कर दिये घटना के अन्य 13 आरोपीगण के विरूद्ध गिरफ्तारी पश्चात पुर्व में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है आरोपी लक्ष्मण पवार घटना दिनांक से फरार था जिसके विरूद्ध धारा 299 जा0फौ0 के अंतर्गत फरारी में चालान पेश किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा के नेतृत्व थाना बसंतपुर की पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसके दबाव के चलते आरोपी द्वारा माननीय न्यायालय में समर्पण किया था जिसे माननीय न्यायालय से अनुमति लेकर विधिवत गिरफ्तार कर किया जाकर आरोपी का एक दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी से मेमोरेण्डम लेकर घटना में प्रयुक्त आलाजरब बेसबाल, एल्युमिनियम डंडा को जप्त किया गया है आरोपी का षिनाख्त कार्यवाही कराया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेष किया गया जंहा से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *