धमतरी 15 फरवरी 2023 / शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति से वाकिफ होने कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में भखारा तहसील के ग्राम कोर्रा में 17 फरवरी और धमतरी तहसील के ग्राम देवपुर में 24 फरवरी को शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में कलेक्टर श्री रघुवंशी ने अधिकारियों को विभागीय हितग्राहीमूलक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
2023-02-15











