नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रेलर को मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक; ऐसे हुआ रेस्क्यू

कोरबा। जिले में दो ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही डायल 112, 108 एंबुलेंस और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद ड्राइवर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है।

मानिकपुर-मुड़ापार बाइपास मार्ग पर मंगलवार- बुधवार दरमियानी रात 1 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर खड़े दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। ड्राइवर की चीख-पुकार सुनकर आसपास की बस्तियों के लोग मौके पर जमा हो गए। इधर हादसे के बाद शराब दुकान के पास मोड़ पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फाटक बंद होने के कारण दूसरे ट्रेलर का चालक सड़क पर रुका हुआ था। वो गाड़ी के अंदर ही था और सड़क खुलने का इंतजार कर रहा था, तभी टीपी नगर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उसे पीछे से टक्कर मारी।

पुलिस ने गाड़ी का केबिन तोड़कर चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद पुलिस ने ड्रिल मशीन मंगाई और केबिन के हिस्से को काटकर किसी तरह ड्राइवर को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जिस ड्राइवर सोनू सिंह ने टक्कर मारी, वो शराब के नशे में धुत था। ट्रेलर की रफ्तार भी काफी तेज थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन टीपी नगर तरफ से इमलीडुग्गु की ओर जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *