CRIME NEWS : पड़ोसी बना हैवान : 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग। प्रदेश में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने बच्ची को घर पर अकेला पाकर यह गंदा काम किया। घटना की सूचना पर नंदिनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 सहित पॉक्सों एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का मामला।

नंदिनी थाना टीआई ने बताया कि यहां रहने वाली 6 साल की मासूम से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया है। बच्ची के माता-पिता काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान बच्ची घर पर अकेली थी। बच्ची को घर पर अकेले देख सुबह लगभग 10 बजे पड़ोस में रहने वाला अमन विश्वकर्मा बच्ची के पास पहुंचा। युवक बच्ची को अपने साथ घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।  और वहां से भाग गया, बच्ची के माता-पिता लौटे तो बच्ची रोते देखा।बच्ची ने अपनी मां को बताया कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ क्या किया। बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई, साथ ही कहा कि उसे काफी दर्द हो रहा है। बच्ची से युवक ने जो-जो किया वो सारी बातें सुनने के बाद, बच्ची के माता-पिता ने फ़ौरन नंदिनी थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज (Rape In Durg) कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के निर्देश पर आरोपी युवक की तलाश की गई।आरोपी युवक को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *