CG ACCIDENT NEWS : अज्ञात ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर, 2 व्यक्ति गंभीर…

रायगढ़। जिले में सड़क हादसा, सहदेव पाली आटा चक्की के पास अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें 2 लोग सवार थे, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। बाइक में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई, घटना स्थल पर मौजूद लोग घायलों  कों सड़क पर पड़े देखकर भी तमाशबीन बने रहे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना प्रभारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए. घटनास्थल पर पहुंचकर कमल पटेल ने घायलों को देखकर थाना प्रभारी ने तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आस-पास लोगों के पूछताछ की जिसमें संभवत यह जानकारी निकलकर सामने आई कि घायल बाघाडोला निवासी हैं, साथ ही इनके ड्रेस को पहचान कर वकील होना बताया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच पड़ताल कर रही है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *