CG News : संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला तेंदुआ का शव, शिकार की आशंका

बलोदाबाजार। मंगलवार की सुबह नयापारा वन कक्ष क्रमांक-90 रवान रेंज के एक खेत में तेंदुए का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद से वन विकास निगम के अमले में हड़कंप मचा गया है। बताया जा रहा है कि, शिकारियों ने तेंदुए को अपना शिकार बनाने के लिए करंट( current) का इस्तेमाल किया है। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।सूचना मिलते ही रायपुर से मुख्य वन संरक्षक (वाइल्ड लाइफ) परिणिता पॉल की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया गया है। दो महीने में तेंदुए की मौत की तीसरी वारदात बता दें कि, जिले में पिछले दो महीने में तेंदुए की मौत की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले लवन वन मंडल में भी मृत तेंदुओं के दो अवशेष मिले थे।

सुरक्षा श्रमिक ने देखा शव

वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक ने बताया कि, बुधवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा श्रमिक नवरतन ध्रुव ने निगम के वन कक्ष क्रमांक-90 में जंगल में तेंदुए को पड़ा देखा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *