CG NEWS : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बार पहले भी कर चुकी थी खुदकुशी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ भिलाई खुर्सीपार में एक युवती ने अपने ही दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली, घटना की जानकारी लगते ही खुर्सीपार थाने की पुलिस मौके पर पहुँची घटना स्थल से किसी भी तरह का कोई सुसाइडल नोट नही मिला है।

आपको बता दें कि प्रियंaका साहू देर रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई, सुबह देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर वालों ने दरवाजा खटखटाया फोन लगाया गया, तो फोन भी बंद था, जिसके बाद घर वालों ने दरवाजा तोड़ दिया दरवाजा टूटते ही सामने पंखे से प्रियंका की लाश लटकी हुई थी घरवालों का कहना है कि प्रियंका ने इसके पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी।

बताया जा रहा है कि प्रियंका भिलाई के ही निजी लैब में कार्य करती थी, तो वही प्रियंका कुछ सालो से किसी बीमारी से ग्रस्त थी, जिसका इलाज भी पिछले 2 सालों से भिलाई के ही शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा था। खुर्सीपार थाने के पुलिस मामले की जांच कर रही है, घरवालों से पूछताछ भी की जा रही है तो वहीं उसके फोन के कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *