सोनिया गांधी कार्यकर्ताओं से करेंगी सीधा संवाद, हो सकते है पार्टी के नियमों में बदलाव

इंटरनेट । कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है। इस महाधिवेशन में देशभर के कांग्रेस के बड़े नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हो रहे है। इसमें हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के दोनों पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी पहुंच चुके है। जानकारी के अनुसार आज सोनिया गांधी का संबोधन होगा।

बताया जा रहा है की देशभर से आए कांग्रेस  कार्यकर्ताओं के साथ में सोनिया गांधी सीधा संवाद करेंगी। जानकारी तो यह भी है की राहुल गांधी भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक सोनिया गांधी 11 बजे के आस-पास अधिवेशन में आए नेताओं को सम्बोधित करेंगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत करेंगे। इसके बाद वे कांग्रेस नेताओं को सम्बोधित करेंगे। खबरों की माने तो अधिवेशन में पार्टी अपने संविधान में बदलाव कर सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के अनुसार 16 प्रावधानों में बदलाव के प्रस्तावों पर बात होगी। इसके अलावा संविधान के 32 नियम में संशोधन का प्रस्ताव है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *