Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के क्या है भाव…

आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज गुरुवार के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी किए हैं, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस तरह आज लगातार 282वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

देश के महानगरों में ये है Petrol Diesel का भाव

फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है। तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत-

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों  में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.62 96.72
मुंबई 94.27 106.31
कोलकाता 92.76 106.03
चेन्नई 94.24 102.63

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *