अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के ग्राम छतवन में अवैध महुआ शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर शराब कोचियों ने हमला कर दिया। घटना में करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, एक आरक्षक को सिर पर चोट लगी है। घायल आरक्षक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं। मामला राजा देवरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, होली में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगातार अवैध शराब एवं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में देवरी थाना पुलिस टीम ने अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई के लिए ग्राम छतवन के लोकेश्वर वैष्णव के घर पर दबिश दी। इससे आक्रोशित वैष्णव परिवार ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद देवरी पुलिस ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर देखते हो देखते छतवन गांव छावनी में तब्दील हो गया।

पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक ही परिवार के 6 सदस्यों पर कार्रवाई कर पुलिस ने सभी को न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है। हमले में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार में दाखिला कराया गया है, जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। राजा देवरी थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दर्जन भर धाराओं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जीवन दास वैष्णव, लोकेश वैष्णव, चेतन दास वैष्णव, प्रगति वैष्णव, निरोज वैष्णव, धनवा दास वैष्णव हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *